संभल के विवादित जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के सर्वे आदेश को सही ठहराया है। वही मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी है।
अब मस्जिद का दोबारा सर्वे कराया जाएगा, जिसकी अगली सुनवाई 21 जुलाई 2025 को होगी। कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम पक्ष को गहरा झटका लगा है।
पहले सर्वे के दौरान हिंसा भड़कने से 5 लोगों की जान चली गई थी और कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।
पुलिस ने मामले में अब तक 96 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2,750 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। मामले की जाँच कर रही SIT ने 1,100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 22 लोगों को आरोपित बनाया गया है।
जिसमें सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को मुख्य आरोपित बताया गया है। प्रशासन अब दोबारा होने वाले सर्वे को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण पुलिस और प्रशासन हर स्तर पर सतर्कता बरत रही हैं।