उत्तर प्रदेश के बदायूँ में एक हिंदू युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी मुस्लिम पत्नी 4 माह के बेटे का धर्मांतरण के लिए खतना कराना चाहती है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के घरवालों ने उसे जबरन मस्जिद में लेकर नमाज पढ़वाई और मांस खिलाया। आरोप है कि उस पर मुस्लिम बनने का दबाव डाल रहे हैं। पीड़ित युवक ने मदद की गुहार लगाते हुए SSP से सुरक्षा की माँग की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय में रहने वाले 24 वर्षीय राजकुमार हलवाई ने 4 अप्रैल 2023 को ने शेखूपुर निवासी मुस्लिम युवती अफरोज से कोर्ट मैरिज की थी। शादी में युवती के घरवाले ही गवाह बने थे। बाद में उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया तो उसने मुस्लिम बनने से इनकार कर दिया। इसके बाद 27 अक्टूबर 2023 को दोनों के बीच तलाक हो गया।
इसके बाद 4 जनवरी 2024 को युवती ने हिंदू रहने भरोसा दिया और समझौता कर दोबारा शादी की। इसके बाद दोनों का एक बेटा हुआ। राजकुमार का कहना है कि ईद के दिन अफरोज के साथ उसके मायके गया था। वहाँ एक मौलाना और पत्नी के घरवाले 4 महीने के बेटे को पकड़कर उसे हड्डी चुसवा रहे थे। इसके बाद वह बेटे को लेकर भाग गया, लेकिन अफरोज के घरवालों ने बच्चे को उससे छीन लिया।