Tuesday, March 18, 2025

मजहब छुपाकर सलमान दिल्ली में हिन्दू लड़की के साथ रहता है: बीवी सना परवीन का खुलासा, बांदा के थाने में शौहर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि उसका शौहर दिल्ली में लव जिहाद कर रहा है। सना परवीन नाम की महिला का आरोप है कि उसे छोड़ कर उसका शौहर दिल्ली में रहता है और यहाँ उसने हिन्दू लड़की को अपनी झूठी मजहबी पहचान बता कर अपने साथ रखा हुआ है।

सना परवीन ने संबंध में बांदा में FIR दर्ज करवाई है। सना परवीन ने कहा है कि उनसे 2022 में निकाह करने के बाद भी मारपीट की गई और दहेज़ की माँग की गई और मायके भेज दिया गया। सना का आरोप है कि उसका शौहर सलमान इसके बाद दिल्ली चला गया और यहाँ नाम बदल कर हिन्दू लड़कियों को फंसाने लगा।