OpIndia is hiring! click to know more
Sunday, April 13, 2025

जुमे की नमाज के बाद पुलिसवालों को आग लगाना चाहते थे मुस्लिम युवक, छिड़क दिया था पेट्रोल: वक्फ कानून के विरोध में आत्मदाह का था बहाना, अब हुए गिरफ्तार 

कानपुर में 4 मुस्लिम युवक पुलिसकर्मियों को पेट्रोल डाल कर जलाना चाहते थे। उन्होंने जुमे की नमाज के बाद शुकवार (11 अप्रैल, 2025) को मछरिया इलाके में खुद के साथ ही पुलिसवालों पर पेट्रोल छिड़का था। वह आग लगाने जा रहे थे, इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था। 

उन्होंने यह कदम वक्फ कानून का विरोध करने के लिए उठाया था। उन्होंने आग लगाने के प्रयास से पहले सरकार विरोधी नारे भी लगाए थे और सड़क पर बवाल काटा था। कानपुर पुलिस के एक दारोगा ने इस मामले में अब FIR दर्ज करवाई है। इस मामले में सैफ, अदनान, रेहान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने इस मामले में FIR में 24 लोगों को आरोपित बनाया है। यह भी सामने आया है कि इस प्रदर्शन से पहले मुस्लिम युवक कई घरों में समर्थन माँगने गए थे। पूरी साजिश पर अब पुलिस जाँच कर रही है।  पकडे गए चारों युवक जेल भेज दिए गए हैं।