Wednesday, July 9, 2025

दिल्ली, UP, मेघालय, असम… फर्जी कॉन्स्टेबल बन नौशाद ने 22 महिलाओं को फँसाया, एक बीवी खुद से 23 साल बड़ी: हिन्दू महिलाओं से ‘राहुल’ बन मिलता था

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नौशाद फर्जी हिन्दू नाम रख कर दर्जनों महिलाओं को फँसा रखा था। उसने 2 निकाह भी कर लिए थे। इनमें से एक बीवी 55 साल की है जबकि वह खुद 32 साल का है। अब नौशाद त्यागी पुलिस की गिरफ्त में है। उसने 10 लड़कियों से संबंध भी बनाए हैं। उसने देश के 4 राज्यों में 20 लड़कियों को फर्जी कॉन्स्टेबल बन फँसा रखा था

नौशाद त्यागी महिलाओं को बताता था कि यूपी पुलिस में SOG में जुड़ा है। नौशाद उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो विधवा हैं या पति से अलग रहती हैं। उसने उत्तर प्रदेश के दर्जन भर जिलों समेत मेघालय, दिल्ली तक की महिलाओं को फँसाया था। पुलिस को उसके फोन में कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

नौशाद हिन्दू महिलाओं को फँसाने के लिए राहुल या रिक्की जैसे नाम इस्तेमाल करता था। उसने वर्दी के साथ ही तीन नामों की फर्जी प्लेट भी बनवा रखी थी। यह कारस्तानी वह बीते 3 सालों से कर रहा था। नौशाद ने यह सिलसिला तब चालू किया था जब एक पुलिसकर्मी दोस्त की वर्दी उसके पास छूट गई थी। यह वर्दी उसने ले ली।

इसके बाद वह महिलाओं को फँसाने के मिशन पर निकल पड़ा। इसी कड़ी में किराने की दुकान चलाने वाली एक विधवा से उसने ₹2 लाख से अधिक ठग लिए। उसने महिला से शादी का वादा कर उसे फँसाया था। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो यह मामला खुला। उसे अब मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।