बिहार के नालंदा में एक बुजुर्ग नाई की गणेश यादव नाम के शख्स ने गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना 16 अप्रैल, 2025 को रात 11:30 बजे हुई। पुलिस ने कहा कि मौत के पीछे हर्ष फायरिंग कारण है और नाई को गलती से गोली लगी है। पुलिस ने बताया है गणेश यादव हवा में फायर कर रहा था लेकिन एक बार बन्दूक नीचे रह गई और गोली नाई को लग गई।

नाई को गोली मारने वाला आरोपित गणेश यादव आर्मी से रिटायर्ड जवान है और वर्तमान में नालंदा की हथियार फैक्ट्री में काम करता है। उसकी पहचान CCTV फुटेज से की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। नालंदा पुलिस ने इस मामले में लोगों से भ्रामक जानकारी ना फैलाने का भी अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में श्री सुखदेव ठाकुर जी ने तिलक में नाई का काम करने से मना किया तो उनके सीने में पांच गोलियां दाग कर हत्या कर दी गयी?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 21, 2025
जाति बनाने वाले दुष्टों ने खुद द्वारा नाई का काम करने का प्रावधान क्यों नहीं किया? जाति बनाने वालों को मैला साफ करने… pic.twitter.com/USOGI6KTjZ
नालंदा पुलिस ने यह स्पष्टीकरण राजद नेता तेजस्वी यादव के एक ट्वीट के बाद दिया है। तेजस्वी यादव ने इससे पहले दावा किया था कि जाति बनाने वालों ने काम करने से मना करने पर उनकी हत्या की। उन्होंने गर्दन तोड़ने और 5 गोलियाँ मारने की बात भी लिखी थी। उन्होंने इसके लिए नीतीश सरकार को भी घेरा था। हालाँकि, हत्यारे का नाम सामने आने के बाद उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है।