अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे अखिल अक्किनेनी का विवाह हो गया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जैनब रावजी के साथ शादी कर ली है। दोनों ने पिछले साल नवंबर 2024 में सगाई की थी और हैदराबाद में शुक्रवार (6 जून 2025) को एक पारिवारिक समारोह में शादी की।
अखिल और रावजी पहले दोस्त थे। बाद में दोनों का प्रेम संबंध हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। हैदराबाद में जन्मी जैनब एक फेमस आर्टिस्ट हैं। उनकी पेटिंग्स काफी प्रसिद्ध हैं। जैनब मशहूर बिजनैसमैन जुल्फी रावजी की बेटी हैं।
वह एक्टिंग भी कर चुकी हैं। दोनों की शादी में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और टॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए और जोड़ी को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर तेलुगु सिनेमा के चिरंजीवी समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
पहले अखिल की सगाई श्रिया भूपाल से हुई थी। इतना ही नहीं एक दूसरे को 2 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2017 में सगाई भी की थी। लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। श्रिया भूपाल तेलुगु सिनेमा की प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हैं।