नागपुर में 53 साल के एक शख्स की हत्या कर दी गई। यह हत्या बुधवार (26 मार्च, 2025) को हुई है। मृतक की पहचान नरेश वालदे था। नरेश वालदे की हत्या उनकी बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई है। नरेश वालदे के तीन बेटियाँ हैं।
वालदे की बेटियों को पिछले 4 साल से कुछ गुंडे परेशान कर रहे थे। इसका विरोध वालदे ने किया था। वालदे को इस गुंडे ने जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार को वालदे को एक अनजान नम्बर से फोन आया और उस व्यक्ति ने उन्हें मिलने बुलाया।
जब यहाँ वह पहुँचे तो उनकी धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। यह घटना नागपुर के इमामबाड़ा इलाके में हुई है। हत्यारे इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की जाँच कर रही है।