दिल्ली के शकूर बस्ती से पहली बार चुने गए भाजपा के विधायक करनैल सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से हो रही असुविधा को रोकने की माँग की है।
अपने पत्र में बीजेपी नेता ने बताया कि सड़कों पर नमाज अदा करने से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे निवासियों को परेशानी हो रही है और कई बार एंबुलेंस, स्कूल बसों व अन्य आवश्यक सेवाएँ भी प्रभावित होती हैं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इसके चलते सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मस्जिदों और निजी परिसरों में ही मजहबी गतिविधियों को सीमित रखने की अपील की।