नासा के वैज्ञानिकों ने सौरमंडल में तीसरा धूमकेतु खोज निकाला है। ये बात ये है कि ये धूमकेतु असल में सौरमंडल के बाहर से विचरण करता हुआ आ रहा है। पृथ्वी से अभी इसकी दूरी 67 करोड़ किलोमीटर है पर ये तेजी से यात्रा कर रहा है।
इस धूमकेतु को 1 जुलाई 2025 को चिली के ATLAS नाम के टेलीस्कोप से देखा गया है। यह धूमकेतु पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि सितंबर तक ये पृथ्वी के इतने करीब आ जाएगा कि इसे टेलीस्कोप के जरिए पृथ्वी से देखा जा सकता है। इसका नाम 3I/ATLAS रखा गया है। अक्टूबर में यह सूर्य के सबसे करीब होगा।
रिपोर्ट के अनुसार, ये धूमकेतु तारों के बीच के स्थान (अंतरतारकीय अंतरिक्ष) से उत्पन्न हुआ है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के खगोल वैज्ञानिक क्रिस लिंटॉट का कहना है कि यह धूमकेतु सौरमंडल के सिस्टम की एक झलक पाने का अंक बेहतरीन मौका हो सकता है।
There's a new interstellar comet in the neighborhood!
— NASA JPL (@NASAJPL) July 2, 2025
Known as 3I/ATLAS, this comet poses no threat to Earth – but it does provide a rare opportunity to study an object that originated outside of our solar system: https://t.co/7ihCiHi91t pic.twitter.com/2XT3NRyCOz
2017 में पहला बार ‘ओउमुआमुआ’ के मिलने के बाद धूमकेतु समेत इस तरह के खगोल पिंडों को खोजने की पहल तेज हो गई है।