महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार (15 अप्रैल 2025) की देर रात काठे गली इलाके में सातपीर बाबा दरगाह के आसपास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस और नगर निगम की टीम पर इस्लामी भीड़ ने पथराव कर दिया। इस हिंसक झड़प में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बॉम्बे हाईकोर्ट ने दरगाह को अनधिकृत घोषित कर इसे हटाने का आदेश दिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासिक नगर निगम ने 1 अप्रैल को नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर 15 अप्रैल को बुलडोजर से ढाँचा हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। रात 11 बजे ट्रस्टी और स्थानीय लोग निर्माण हटाने को राजी थे, लेकिन उस्मानिया चौक से आई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने आँसू गैस और लाठीचार्ज से स्थिति नियंत्रित की।
बड़ी खबर
— कृतिका शर्मा (@Kriti_Sanatani) April 16, 2025
महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह हटाने गई प्रशासनिक टीम पर औरंगजेब के समर्थकों ने पत्थरों से हमला कर दिया जिसमे अधिकारियों समेत 21 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है।#MaharashtraPolice #Nasik #DevendraFadnavis pic.twitter.com/O9BDUqKvE0
पुलिस बल पर पथराव करने वाले 57 संदिग्धों की बाइक जब्त की, जबकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार (16 अप्रैल 2025) सुबह मस्जिद को दो जेसीबी के तहत पूरी तरह से ढ़हा दिया गया।