Monday, January 6, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, DRG जवानों के वाहन को IED से उड़ाया: 7 के बलिदान की खबर, एनकाउंटर से लौट रहे थे

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार (6 जनवरी, 2025) को एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यह नक्सली हमला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों की एक गाड़ी पर हुआ। इस हमले में 7 जवानों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अभी जानमाल के नुकसान के संबंध में कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह हमला बीजापुर के कुटरू-बेदरे मार्ग पर हुई। नक्सलियों ने इस पर IED लगाया हुआ था। जिन जवानों पर यह हमला हुआ, वह नारायणपुर में हाल ही में हुए एनकाउंटर से लौट रहे थे। जिस दस्ते पर हमला हुआ, उसमें 20 जवान शामिल थे। नारायणपुर एनकाउंटर में एक जवान बलिदान हो गया था जबकि 5 नक्सली मार गिराए गए थे।

बीजापुर में हुए हमले के बाद यहाँ सुरक्षाबलों की टीमें भेजी गई हैं। हादसे का शिकार होने वाले जवान दंतेवाड़ा की DRG से जुड़े थे, यह सामने आया है।