Sunday, March 2, 2025

50 साल की अधेड़ महिला का रेप करके फरार हुआ पड़ोसी शेरू खान, 10 दिन पहले दूसरी महिला से भी की थी छेड़छाड़

झारखंड के धनबाद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चिरकुंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक अधेड़ उम्र की महिला (50 वर्ष) के साथ उसके पड़ोसी शेरू खान ने शुक्रवार (28 फरवरी 2025) दुष्कर्म किया। घटना के बाद शेरू खान फरार हो गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए चिरकुंडा थाने में शेरू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल भेजा।

थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि आरोपित की तलाश जारी है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। लोगों का कहना है कि शेरू खान पहले भी गलत हरकतें कर चुका है। 10 दिन पहले उसने एक दूसरी महिला के साथ छेड़खानी की थी, जिसकी शिकायत भी थाने में हुई थी। लेकिन तब कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, जिससे उसका हौसला बढ़ गया।

इलाके की महिलाओं का कहना है कि शेरू अक्सर उनकी तरफ गंदी नजर रखता था और मौका देखकर भद्दे कमेंट करता था। महिलाएँ डर की वजह से चुप रहती थीं। अब लोग गुस्से में हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।