Monday, March 24, 2025

नेपाल में संगीता को फंसाया, इस्लाम कबूल करवा बनाया सलमा, अब्बू से नहीं बनाए संबंध तो इमरान ने हैदराबाद में बेचने की कोशिश की: अब नहीं दे रहा तलाक

बिहार के भागलपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति इमरान ने उसको धोखे से फंसा कर उसका धर्मांतरण करवा दिया। महिला का मूल नाम संगीता है और वह नेपाल के विराटनगर की रहने वाली है। महिला ने बताया है कि इमरान खुद को शुरू में हिन्दू बताया था। संगीता का इस्लाम में धर्मांतरण के बाद नाम सलमा रख दिया गया।

संगीता ने बताया है कि इमरान के बाप मोहम्मद सोनू ने भी उससे संबंध बनाने का प्रयास किया। इसके बाद जब संगीता ने इसका विरोध किया तो उसे हैदराबाद में बेचने की कोशिश की गई। संगीता बच कर दिल्ली गई थी लेकिन इमरान उसे यहाँ से भी ले आया और मारपीट करने लगा।

संगीता ने कहा है इ वह इमरान से तलाक चाहती है। इमरान उसे तलाक नहीं दे रहा है और साथ रहने पर मारपीट करता है। वहीं भागलपुर के एक वकील ने बताया है कि संगीता अनाथ है और उसे विराटनगर में फंसा कर धर्मांतरण करवाया गया है।