Saturday, July 12, 2025

हिमाचल प्रदेश से ₹55 हजार लूट कर भागा निहंग अमनदीप सिंह, मोहाली में पकड़ने पहुँची पुलिस तो तलवार से किया हमला: 2 घायल, पंजाब के मोहाली का मामला

पंजाब के मोहाली में निहंग और उसकी दो महिला साथी ने पुलिस पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में दो कॉन्सटेबल घायल हो गए हैं। पुलिस ने निहंग को गिरफ्तार कर लिया है, बाकि दोनों महिला साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।

पंजाब में खरार DSP करण सिंह संधु ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के भद्रोइया टोल प्लाजा पर 26-27 जून 2025 को जब टोल कर्मियों ने अमनदीप सिंह को रुकने को कहा तो अमनदीप ने कर्मिचारियों पर किरपान से वार किया था। उस समय अमनदीप सिंह निहंग की पारंपरिक पोशाक पहने हुए था और उसके साथ दो महिलाएँ भी थीं। तीनों ने टोल प्लाजा से ₹55,000 की रकम छीनकर भी भागे थे।

इसके बाद हिमाचल पुलिस और पंजाब की खरड़ पुलिस ने मिलकर आरोपितों को ट्रैक किया। निहंग और उसकी दोनों महिला साथी को चौमाजरा गाँव में पकड़ लिया गया। यहाँ तीनों आरोपितों ने तलवार से पुलिस पर हमला किया, जिसमें कॉन्सटेबल सुखमंदर सिंह और दविंदर सिंह घायल हो गए, इनमें से एक के हाथ पर 9 टाँके भी लगाने पड़े।