Wednesday, May 14, 2025

‘आप मुस्लिम आयुक्त थे, झारखंड में घुसपैठियों को बनाया वोटर’: वक्फ कानून पर प्रलाप कर रहे SY कुरैशी को निशिकांत दुबे ने धोया, रह चुके हैं मुख्य चुनाव आयुक्त

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि देश में गृहयुद्ध के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। हालाँकि, भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा ने पार्टी को इस बयान से अलग करते हुए नेताओं को न्यायपालिका के ख़िलाफ़ बयानबाजी से बचने का निर्देश दिया

अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त SY कुरैशी को निशिकांत दुबे ने अपने रडार पर लिया है। कुरैशी ने दवा किया कि नया वक़्फ़ क़ानून मुस्लिमों की ज़मीनें हड़पने के लिए लाई गई मोदी सरकार की एक भयवाह व पापपूर्ण योजना है। बकौल SY कुरैशी, उन्हें पूरा यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इसके ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार की ‘प्रचार मशीन’ पर ग़लत सूचनाएँ फ़ैलाने का आरोप लगाया।

निशिकांत दुबे ने उनके प्रपंच पर करारा प्रहार करते हुए लिखा, “आप चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे। झारखंड के संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिया को वोटर सबसे ज़्यादा आपके कार्यकाल में ही बनाया गया। पैगंबर मुहम्मद साहब का इस्लाम भारत में 712 में आया, उसके पहले तो यह ज़मीन हिंदुओं की या उस आस्था से जुड़ी जनजातीय, जैन या बौद्ध धर्मावलम्बियों की थी।”

निशिकांत दुबे ने ये भी बताया कि उनके गाँव विक्रमशिला को बख्तियार ख़िलजी ने 1189 में जलाया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कैसे विक्रमशिला विश्वविद्यालय ने दुनिया को अतिश दीपांकर के रूप में देश को पहला कुलपति दिया था। निशिकांत दुबे ने चेताते हुए कहा, “इस देश को जोड़ो, इतिहास पढ़ो, तोड़ने से पाकिस्तान बना, अब बँटवारा नहीं होगा।”

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में नए वक़्फ़ क़ानून की समीक्षा चल रही है और इसके कुछ प्रावधानों पर अगली सुनवाई तक रोक लगी हुई है। इससे नाराज़ लोग पूछ रहे हैं कि क्या मोदी सरकार के हर फ़ैसले को न्यायिक स्क्रूटनी से गुजरना पड़ेगा?