पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी में 55 साल के नुरुल इस्लाम ने 12 वर्षीय नाबालिग का रेप किया। फिर पैसे देकर चुप रहने को भी कहा। पीड़िता 4 महीने तक इस दर्द को छिपाती रही। गर्भवती होने पर सच सामने आया। पुलिस ने इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नुरुल इस्लाम का पीड़िता के घर आना-जाना लग रहता था। एक दिन पीड़िता को अपने घर ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद इस्लाम ने पीड़िता को ₹100 का नोट देकर किसी से कुछ न कहने को कहा। घटना के बाद से ही पीड़िता डिप्रेशन में चली गई।

घटना को चार महीने बीत गए थे। पीड़िता के परिजन ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा। साथ ही पीड़िता में शारीरिक परिवर्तन भी देखा गया। डॉक्टर के पास ले जाने पर पता लगा कि पीड़िता गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने रेप होने की बात कही।
पीड़िता के परिजन ने 06 जून 2025 को पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कूचबिहार के घोक्साडांगा से नुरुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया।