ओडिशा के गंजाम जिले के गोपालपुर बीच में 20 साल की कॉलेज छात्रा से गैंगरेप किया गया। आरोपित छात्रा को सूनसान इलाके में ले गए और दो घंटे तक तीन लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं, कुछ लोगों ने बॉयफ्रेंड को बंधक बनाया और उसी के सामने वारदात को अंजाम दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रविवार (15 जून 2025) शाम की है। पीड़िता अपने क्लास में पढ़ने वाले लड़के के साथ शाम को बीच घूमने गई थी। दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। वहीं, पास में 10 लड़कों का ग्रुप उन्हें घूर रहा था। इसकी जानकारी छात्रा के बॉयफ्रेंड को थी, लेकिन ऐसा कुछ होगा ये पता नहीं था।
फिर अंधेरा होते ही लड़कों के ग्रुप ने छात्रा के बॉयफ्रेंड पर हमला कर उसे बंधक बना लिया। फिर उसी के सामने तीन लोगों ने रेप किया। जबकि बाकी लोगों ने बॉयफ्रेंड को पकड़ा हुआ था। रात 11 बजे पीड़िता और उसका बॉयफ्रेंड गोपालपुर पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटे के भीतर 8 आरोपितों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपित 20 से 23 की उम्र के युवक हैं। पीड़िता गंजाम के एक कॉलेज में तीसरे वर्ष की छात्रा है। वह इसी इलाके में किराए के मकान में दोस्तों के साथ रहती है।