भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुँचाया है। भारतीय वायुसेना ने हैदराबाद के पास भोलारी एयरबेस पर धमाकेदार हमला कर पाकिस्तानी वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ को ढेर कर दिया। खुद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने एक्स पर पोस्ट डालकर इसकी पुष्टि की और यूसुफ को श्रद्धांजलि दी।
अल्वी ने स्क्वाड्रन लीडर यूसुफ को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Sqn Leader Usman Yousaf has embraced Shahadat at PAF Airbase اللہ نے اس شہید کو تا قیامت زندگی عطا کی ہے۔ الحمدللہ
— Dr. Arif Alvi (@ArifAlvi) May 10, 2025
میں اور میری پوری قوم شہید عثمان یوسف اور ان کے خاندان کے مشکور رہیں گے۔ واہ بہادر واہ، تو نظروں سے رخصت تو ہوا مگر دلوں میں گھر کر گیا۔ تیرے خون کا بدلا قرض رہا جو…
भारत की इस जोरदार कार्रवाई ने पाकिस्तानी वायुसेना को हिलाकर रख दिया। भोलारी एयरबेस, जो कराची और CPEC को हवाई सुरक्षा देता है, अब खंडहर में तब्दील है।
बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के चार बड़े एयरबेस – भोलारी, सरगोधा, कामरा और शाहबाज को निशाना बनाया, जिससे पाक फौज को भारी नुकसान हुआ। अल्वी का बयान दिखाता है कि पाकिस्तान भी अब भारत की ताकत मान रहा है। भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही नहीं, बल्कि पाक की सैन्य ताकत को भी चोट पहुँचाई।