Sunday, June 15, 2025

पाकिस्तान के हाथ से निकला 80% बलूचिस्तान, फौज ने भी हाथ खड़े किए: बलोच नेता मीर यार ने फिर उठाई ‘आजादी’ की आवाज, भारत से माँगी मदद

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। बलोच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार (14 मई 2025) को आजादी का एलान किया। अमेरिकी कॉन्ग्रेस के महासचिव रज्जाक बलूच ने कहा कि अब बलूचिस्तान के 80% से ज़्यादा हिस्से पर पाकिस्तान अपना नियंत्रण खो चुका है।

रज्जाक बलूच ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी फौज रात होने के बाद क्वेटा से बाहर निकलने पर डरती है। इसके अलावा रज्जाक बलूच ने कहा कि पाकिस्तान बिना इज्जत गवाए सम्मान के साथ पीछे हट जाए और बांग्लादेश जैसी स्थिति का इंतजार ना करें।

रज्जाक बलूच ने पाकिस्तानी फौज को ‘टेररिस्ट आर्मी‘ बताया है। मीर यार बलूच और रज्जाक बलूच दोनों ने भारत और संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान की आजादी को मान्यता देने और सपोर्ट करने की अपील की है। मीर यार ने कहा, “अगर भारत हमारा साथ देगा, तो उसके लिए बलूचिस्तान के दरवाजे हमेशा खूले रहेंगे।”

बलोच नेताओं ने तुर्किये को आड़े हाथों लिया है। नेताओं ने कहा कि तुर्किये पाकिस्तानी फौज को हथियार सप्लाई कराता है और बलूच विरोधी नीतियों में भी शामिल है।