Thursday, July 10, 2025

पाकिस्तान से शहबाज ने भेजी महाराष्ट्र CM को मारने की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी आई है। ये धमकी पाकिस्तान के नंबर से व्हॉट्सएप पर आई। धमकी भेजने वाले का नाम ‘मलिक शहबाज हुमायूँ‘ है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है। संदेश से जुड़ी और डिटेल निकालने के प्रयास हो रहे हैं। मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के चारों ओर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।