Tuesday, June 17, 2025

कराची से आई फरहत सुल्ताना, बरेली में बनवाया आधार और राशन कार्ड: UP पुलिस ने ‘ऑपरेशन खोज’ में किया गड़बड़ का खुलासा, FIR दर्ज

यूपी के बरेली में पाकिस्तान की नागरिक फरहत सुल्ताना ने धोखे से भारतीय दस्तावेज हासिल कर लिए। उसने खुद को परिवार का मुखिया बताकर फर्जी राशन कार्ड बनवाया और आधार कार्ड भी हासिल कर लिए। मामले का खुलासा होने पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

फरहत सुल्ताना के पास भारत का दीर्घकालिक वीजा है। दरअसल इलाके में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानियों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने अभियान चलाया था। ऑपरेशन खोज के तहत बारादरी थाने के दरोगा सौरभ तोमर को फरहत की जानकारी मिली।

फरहत ने शाहिद खलील से निकाह कर लिया है और उसके सूफी टोला स्थित उसके घर पर रहती है। 13 जुलाई 1961 में वह भारत आई थी। पाकिस्तान के कराची की रहने वाली फरहत सुल्ताना का वीजा 13 जुलाई 2025 तक मान्य था।