Friday, May 16, 2025

पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तानियों के वीजा रद्द, फिर भी बिहार में ही जमी हुई है फराह और वजीहा: शौहर बोले- नहीं छोड़ेगी भारत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार भारत में रुके हर तरह के पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश लौटने के लिए कहा है। हालाँकि पाकिस्तानियों की वतन वापसी का आदेश भारत में कई वर्षों से रह रहे पाकिस्तानी नगरिकों, खासतौर पर महिलाओं को सजा लग रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर में ब्रह्मपुरा थाने के मेहंदी हसन चौक में रहने वाले यूसुफ हन्फी ने पाकिस्तान की फराह जहाँ से वर्ष 1990 में निकाह किया था। फराह ने कई बार वीजा एक्टेंड करवाया। भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया पर अब तक उन्हें नागरिकता नहीं मिली है। फराह के पास 28 फरवरी 2030 तक वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट है। वीजा की अवधि इस वर्ष दो दिसंबर तक है।

इसी तरह 2012 में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में वजीहा और तनवीर का निकाह हुआ। उनके तीन बच्चे हैं। वजीहा के वीजा की अवधि भी इस साल नवंबर तक है। दोनों के परिजनों का कहना है कि वे भारत नहीं छोड़ेंगी।

इन दोनों महिलाओं में एक बात की समानता है कि इनके पासपोर्ट पाकिस्तानी हैं, लेकिन इन्होंने भारतीय पुरुषों से निकाह किया। हालाँकि भारत सरकार द्वारा वीजा रद्द किए जाने का फैसला इनके लिए गले की फाँस बन गया है।