ब्रिटेन में महिला के यौन उत्पीड़न के दोषी एक पाकिस्तानी को अब ब्रिटेन में रहने की इजाजत मिल गई है। दरअसल, उसने दावा किया कि वो ‘गे’ है और पाकिस्तान जाने पर उसे सजा दे दी जाएगी। ऐसे में उसकी दलील को मान लिया गया और उसे ब्रिटेन में रहने की इजाजत मिल गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस पाकिस्तानी व्यक्ति की उम्र 53 साल है और उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। वो 11 साल से ब्रिटेन में गैरकानूनी ढंग से रह रहा था। उसने साल 2017 में महिला से छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सजा भी हुई। हालाँकि उसने बाद में ब्रिटेन में शरण माँगी और खुद को ‘गे’ करार दिया। इस मामले में कोर्ट ने उसे अप्रैल 2024 में ही उसे शरणार्थी का दर्जा दे दिया था। हालाँकि बाद में होम ऑफिस ने इसे गलत बताया और अब ऊपरी ट्रिब्यूनल में इसकी दोबारा सुनवाई होगी।
बताया जा रहा है कि ये शख्स 2006 में स्टूडेंट वीजा पर ब्रिटेन आया था, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद भी नहीं लौटा। अब वो ‘गे’ होने की दलील पर ब्रिटेन में रहने की इजाजत पा चुका है।