राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से एक पाकिस्तानी रेंजर को BSF ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी राजस्थान के श्रीगंगानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से हुई है। पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसने के चलते गिरफ्तार किया गया है।
यह गिरफ्तारी शनिवार (3 मई, 2025) को हुई है। बताया गया है कि पकड़ा गया पाकिस्तानी रेंजर बहावलपुर का रहने वाला है। उसकी तैनाती भी बहावलपुर रेंज में ही थी। उससे अब BSF पूछताछ कर रही है। पकड़े गए पाकिस्तानी रेंजर के विषय में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने BSF के एक जवान पीके शॉ को पकड़ लिया था। दावा किया गया था कि BSF जवान पाकिस्तानी नियंत्रण वाले इलाके में चले गए थे। हालाँकि, कई लोगों ने कहा था कि पाकिस्तानी फ़ौज ने जानबूझ कर यह कार्रवाई की है। उन्हें वापस करने से भी पाकिस्तानी रेंजर ने मना कर दिया था।