Tuesday, July 8, 2025

केरल की चर्च में आपस में भिड़े ईसाई, प्रार्थना करा रहे पादरी पर हमला: FIR दर्ज

केरल के चर्च के भीतर ईसाइयों में मारपीट हो गई। कोट्टायम के प्रसादगिरी में प्रार्थना करवा रहे एक पादरी पर ईसाइयों के एक समूह ने हमला कर दिया। उनको प्रार्थना से रोकने का प्रयास किया गया। पीड़ित पादरी का नाम जॉन थोट्टूपुरम है।

चर्च के भीतर इसके बाद ईसाई दो गुटों बंट गए और उनके भीतर खूब बहस हुई। मामला पुलिस तक पहुँच गया है। पादरी की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज कर ली है। हमले के पीछे साइरो मालाबार चर्च का लम्बे समय से चला रहा झगड़ा बताया जा रहा है।

पादरी जॉन का आरोप है कि एक पूर्व पादरी के ही लोगों ने उन पर हमला किया है। पुलिस ने शुरुआती जाँच के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है।