Monday, July 14, 2025

पादरी ने 16 साल की बच्ची को बनाया बंधक, 12 दिन तक किया रेप: इशाक हापट के खिलाफ FIR, असम के मार्गेरिटा की घटना

असम के तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा में पादरी इसहाक हापट ने नाबालिग के साथ लगातार 12 दिन तक रेप किया। पादरी ने 16 साल की लड़की को धमकाकर अपने घर में बँधक बनाकर रखा। फिर रोजाना नाबालिग का उत्पीड़न कर बलात्कार को अंजाम दिया।

घटना 10 जून 2025 की है, जब पादरी की बीवी घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए नाबालिग को अपने घर ले आया। यहाँ नाबालिग को रोजाना धमकाकर लगातार रेप किया। 22 जून 2025 को लड़की पादरी के चंगुल से भागकर परिवार के पास पहुँची। यहाँ परिवार ने उसकी बिगड़ी हालत देख पूछा तो नाबालिग अपने साथ हुए अत्याचारों की आपबीती सुनाई।

इंडिया टुडे नॉर्थ ईस्ट के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर परिजनों ने मार्गेरिटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामला उजागर होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पादरी इसहाक हापट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।