Thursday, January 23, 2025

बिहार में सड़क किनारे नीतीश कुमार ने किया सेक्स, फिर गला दबाकर पत्नी को मार डाला: गिरफ्तारी के बाद बोला- आर्थिक शोषण कर रही थी

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में 14 जनवरी 2025 को एक महिला का शव NH-30A पर मिला था। जाँच में यह मामला हत्या का निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपित नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी गुड़िया देवी के साथ सड़क किनारे शारीरिक संबंध बनाए और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपित को मंगलवार (21 जनवरी 2025) को गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश ने पूछताछ में कबूल किया कि वह अपनी पत्नी के आर्थिक शोषण से परेशान था। महिला से उसकी दूसरी शादी थी। उसने आरोप लगाया कि पत्नी उस पर लगातार दबाव बना रही थी। आरोपी ने घटना वाले दिन महिला को बहाने से नदावाँ गाँव के पास ले जाकर संबंध बनाए और हत्या कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से कपड़े बरामद किए हैं, जिनमें बायोलॉजिकल सबूत मिले हैं। इन्हें जाँच के लिए FSL भेजा गया है। मामले की जाँच जारी है।