पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। खान सर ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।
मंगलवार (9 जून) को जिला और सत्र न्यायाधीश ने इस पर सुनवाई की। अदालत के इस आदेश के बाद फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। यह पूरा मामला 2 जून की रात का है। खान ग्लोबल अकादमी के बाहर फायरिंग हुई थी।
पहले इसका आरोप दूसरे कोचिंग संचालक पर लगा था। लेकिन पुलिस जाँच में खुलासा हुआ कि हवाई फायरिंग खान सर के ही गार्ड ने की थी। इसके बाद पुलिस ने उनके 2 बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया।
तभी से खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से अंडरग्राउंड चल रहे थे। अब कोर्ट के फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

