Tuesday, March 18, 2025

मौसी से रेप की कोशिश, माँ ने कुल्हाड़ी से काट डाला: शव के टुकड़े बोरियों में भर नहर में फेंका, आंध्र प्रदेश की घटना

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में 57 वर्षीय एक महिला ने अपने बेटे की हरकतों को देखकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रिश्तेदारों की मदद से उसके शव को पाँच टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगा दिया। दरअसल, 35 साल का अविवाहित सफाईकर्मी श्याम प्रसाद अपने कई मौसियों से दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इसके अलावा भी उसने कई महिला रिश्तेदारों से इस तरह की हरकत की थी।

अपने बेटे के चरित्र को लेकर मिल रही शिकायतों से श्याम प्रसाद की माँ लक्ष्मी देवी परेशान हो गई थीं। उन्होंने उसे बार-बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लक्ष्मी देवी ने 13 फरवरी को कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में लक्ष्मी देवी और उनका साथ देने वाली महिला रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश कर रही है।