गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार(12 जून 2025) को भीषण विमान हादसा हो गया। इस हादसे के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे इसी दुर्घटना से जोड़ा जा रहा था। हालाँकि PIB फैक्ट चेक ने इस वीडियो की सच्चाई सामने लाई है।
दरअसल अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज वायरल होने लगे थे। इसमें एक और विडियो वायरल हो रहा था, जिसको अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़ा जा रहा था। PIB फैक्ट चेक में सामने आया कि ये वीडियो जनवरी 2023 में नेपाल में हुए विमान हादसे की है।
सोशल मीडिया पर एक पुरानी वीडियो को अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़कर साझा किया जा रहा है। #PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 12, 2025
▶️ वीडियो नेपाल में जनवरी 2023 में हुए विमान हादसे की है।
▶️ आधिकारिक स्त्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
▶️ अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी के… pic.twitter.com/5YUtbGbsa7
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित करीब 250 से अधिक लोगों की मौत हुई है।