श्रीलंका में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। प्रवासी भारतीयों ने भारत का तिरंगा लेकर उत्साह के साथ मोदी और भारत के नारे लगाए। पीएम मोदी ने भी भारतीय समुदाय के लोगों का आभार जताया। स्वागत के साथ पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। मोदी 6 अप्रैल तक श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे।
थाईलैंड की दो दिनों की यात्रा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार (4 अप्रैल,2024) को भारतीय समय के अनुसार रात के 9 बजे श्रीलंका पहुंचे। कोलंबों में मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे में भारत और श्रीलंका के बीच खास तैर पर डिफेंस डील के साथ डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य, ऊर्जा और व्यापार आदि के क्षेत्रों पर चर्चा हो सकती है।
Highlights from Colombo…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025
The community connect and cultural vibrancy were on full display. pic.twitter.com/V1wkwTBrB4
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके के शासन में आने के बाद पीएम मोदी का वहाँ यह पहला दौरा है। श्रीलंका वर्तमान में एक बड़े आर्थिक संकट से दो चार हो रहा है। भारत ने अब तक 4.5 अरब डॉलर की मदद की है। ऐसे में मोदी का यह दौरा श्रीलंका के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान दोनों के देशों के बीच लगभग 8 से 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसमें भारत से नेशनल थर्मल पॉवर प्लांट और श्रीलंका के सेलोन विद्युत आपूर्ति बोर्ड के बीच 120 मेगावॉट के सोलर पॉवर प्लांट का मुद्दा भी हो सकता है। इस दौरे में श्रीलंका में संघर्ष कर रहे तमिल समुदाय के अधिकारों को लेकर भी दोनों देश के बीच बातचीत हो सकती है।