उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आजाद समाज पार्टी के MP चन्द्रशेखर के लिए बवाल करने वाले 50 से अधिक दंगाई गिरफ्तार किए हैं। इन लोगों ने प्रयागराज के करछना में बवाल किया था। इन दंगाइयों को पुलिस ने कान पकड़वा का थाने में बिठाया है। पुलिस बाकी धर पकड़ कर रही है।
दंगाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयागराज के कई गाँवों में दबिश दे रही है। पुलिस के हत्थे 51 लोग चढ़ चुके हैं। कई दंगाइयों की गाड़ियाँ भी जब्त हो चुकी हैं। जो बाइक घटना के बाद पुलिस को लावारिस मिली थीं, उनके नम्बर से जाँच चल रही है।
गौरतलब है कि रविवार (29 जून, 2025) को MP चन्द्रशेखर को एक गाँव में जाना था। हालाँकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता उग्र हो गए थे और करछना इलाके में उन्होंने पुलिस पर पथराव किया था। उन्होंने पुलिस की गाड़ियाँ भी तोड़ दी थीं, यहाँ तक कि उन्होंने स्थानीय लोगों को भी निशाना बनाया था।
इसके बाद जब स्थानीय लोगों ने जवाब दिया तो यह दंगाई भाग निकले थे। इनमें से कई गाड़ियाँ भी छोड़ गए थे। पुलिस अब इन सभी दंगाइयों की तलाश कर गिरफ्तारी कर रही है।