जम्मू-कश्मीर पहलगाम हमले के बाद पुलिस ने उस टट्टू वाले गिरफ्तार कर लिया है जिसकी तस्वीर दिखाकर एक महिला पर्यटक ने चौंकाने वाले दावे किए थे। टट्टू वाले की पहचान अयाज अहमद जंगल के तौर पर हुई है। वह गोहिपोरा रायजान का रहने वाला है।
पुलिस उसे पकड़कर अपनी छानबीन कर रही है। पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि उसका पहलगाम आतंकी हमले से क्या लेना-देना है।
घोड़े वाला "आतंकवादी" निकला pic.twitter.com/Lm38K3DW5b
— प्रखर 🇮🇳 (@prakhhar6) April 25, 2025
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद एकता तिवारी नामक महिला पर्यटक का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वो अयाज की तस्वीर दिखाते हुए कह रहीं थीं कि इसी टट्टू वाले ने उनसे पूछा था कि उनके साथ आए लोग हिन्दू हैं या मुस्लिम, महिला ने उसके इरादे भाँप लिए थे इसीलिए उसे बता दिया कि वो सब मुस्लिम हैं।
साथ ही वो ये भी कह रहा था कि अभी अमरनाथ आइए तो वो बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा करा देगा। महिला ने उसकी तस्वीर दिखाते हुए बताया कि उसने फोन निकाला, वो 35 बंदूकों की बात भी कर रहा था।