Saturday, March 8, 2025

नगर पंचायत और ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भगवान राम के लिए छोड़ी, कहा- वही करते हैं सब काम, हम बस सेवक: यूपी के प्रतापगढ़ का मामला

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक नगर पंचायत और ब्लॉक प्रमुख ने अपनी कुर्सी भगवान राम के लिए छोड़ रखी है। प्रतापगढ़ की गड़वारा नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने अपने दफ्तर में मुख्य कुर्सी खाली छोड़ दी है और बगल में एक और कुर्सी डाल कर काम करती हैं। उनका कहना है कि सारा प्रशासन भगवान राम ही चलाते हैं और वह बस उनकी प्रतिनधि हैं।

सीमा सिंह ने मुख्य कुर्सी पर भगवान राम की फोटो भी रखी हुई है। उनकी ही तरह सदर विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख शेसा देवी ने भी अपनी कुर्सी भगवान राम के लिए छोड़ रखी है। उनका कहना है कि भगवान की कृपा से ही वह यह चुनाव जीत कर यहाँ तक पहुँची हैं।

सीमा सिंह ने अपनी नगर पंचायत में भगवन राम की मूर्तियाँ भी लगवाई हैं। इसके अलावा शेषा देवी की प्रतिनधि ने बताया कि शेसा देवी यह शपथ ली थी कि यदि वह जीतती हैं तो अपनी कुर्सी पर भगवान राम को विराजमान कर देंगी।