Friday, March 21, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में किया ‘अमृत स्नान’, पक्षियों को दाना खिलाया: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से प्रयागराज में भारी जाम, स्टेशन बंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान किया है। सोमवार (10 फरवरी, 2024) को महामहिम प्रयागराज पहुँची हैं। उन्होंने यहाँ त्रिवेणी संगम पर स्नान किया। राष्ट्रपति मुर्मू इसके बाद प्रयागराज के लेटे हनुमान जी के मंदिर भी पहुँची और यहाँ भी पूजा अर्चना की।

राष्ट्रपति के इस दौरे में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने पक्षियों को दाना भी खिलाया। राष्ट्रपति मुर्मू का डिजिटल कुम्भ केंद्र का दौरा भी इस यात्रा में प्रस्तावित है। राष्ट्रपति मुर्मू से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रयागराज जा चुके हैं।

प्रयागराज में महाकुंभ के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। प्रयागराज से सैकड़ों किलोमीटर दूर तक गाड़ियाँ फंसी हुई हैं। प्रयागराज में स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। शहर में एंट्री भी बंद हो गई है। शहर के अंदर भी 25 किलोमीटर जाम है। स्थानीय निवासियों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है।