पाकिस्तानी फौज के प्रमुख जनरल असीम मुनीर को अमेरिका में बेज्जती का सामना करना पढ़ रहा है। अमेरिका में पाकिस्तान के लोगों ने जनरल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सड़कों पर ‘शेम ऑन यू! मास मर्डरर!’ का पोस्टर लगा दिखा।
Field Marshal Asim Munir gets a grand welcome in Washington DC 😂 pic.twitter.com/aOt0a1Sfon
— रुद्राक्ष📿 (Rudy) (@manamuntu) June 17, 2025
दरअसल, रविवार (16 जून 2025) को असीम मुनीर एक अधिकारिक काम से पाँच दिन के लिए अमेरिका पहुँचे हैं। यहाँ वॉशिंगटन के होटल में पहुँचते ही लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर पाकिस्तान के नागरिक हैं। असीम मुनीर को ‘डिक्टेटर’ और ‘इस्लामाबाद का कसाई’ तक भी कहा गया। इस प्रदर्शन के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Pakistani-Americans in Washington, DC are protesting outside the Four Seasons hotel, reminding General Asim Munir of the crimes he’s committed against the people of Pakistan. #IslamabadMassacre pic.twitter.com/qHoKEOolWs
— PTI USA Official (@PTIOfficialUSA) June 17, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लिए होटल के सामने खड़े हैं। वहीं, अमेरिका की पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। कुछ प्रदर्शनकारियों की तो पुलिस से झड़प भी हो जाती है। प्रदर्शनकारी कहते हैं कि उनके पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में असीम मुनीर अपने चेहरे को छिपाते दिख रहे हैं।