रविवार (11 मई 2025) को पुलिस निंदर कौर को गिरफ्तार करने पहुँची थी। 75 साल की निंदर की शारीरिक स्थित काफई खराब है। वह ठीक से चल भी नहीं सकती हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पीछे से खबर आई कि उनके पति तारू सिंह की मौत हो गई। दोनो पति-पत्नी इलाके में ये जहरीली शराब बेचा करते थे। तारू सिंह भी यही शराब पीते थे, जिससे प्रोस्टेट कैंसर का शिकार हो गए। काफी समय से उनकी हालत बिगड़े रहने के बाद उनकी मौत हो गई।
बता दें कि इस जहरीली शराब से मजिठा के 7 गाँवों के लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें मराड़ी कलाँ, पातालपुरी, थरियेवाल, भंगाली कलाँ, तलवंडी खुम्मन, करनाला और भंगवाँ शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को पंजाब सरकार ने 10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा कर दी है। वहीं, DGP गौरव कुमार ने पीड़ित परिजन को न्याय मिलने का आश्वासन दिया है।