Sunday, March 23, 2025

पंजाब पुलिस ने हटाई अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा, AAP प्रमुख ने गृहमंत्री अमित शाह को कोसा: दिल्ली पुलिस को कहा- BJP की पर्सनल आर्मी

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात अपने सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है। पंजाब पुलिस ने यह कदम दिल्ली पुलिस द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद उठाया। उससे पहले पंजाब पुलिस लगातार अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा दे रही थी।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने 23 जनवरी 2025 को जानकारी देते हुए कहा, “इलेक्शन कमीशन और दिल्ली पुलिस की आपत्ति के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी गई है।” उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल को खतरा है, जिसको लेकर उन्हें चिंता है और इसी संबंध में वो दिल्ली पुलिस से बात भी कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी हटने के बाद कई AAP नेता नाराज हैं। अरविंद केजरीवालका कहना है कि ये सब अमित शाह के इशारे पर हुआ है। बीजेपी ने दिल्ली पुलिस को अपनी निजी आर्मी बना लिया है।

बता दें कि केजरीवाल को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। इस दौरान उनके साथ 63 सुरक्षाकर्मियों को रहना होता है। अभी तक इन सुरक्षाकर्मियों में पंजाब के पुलिसकर्मी भी थे। हालाँकि 6 जनवरी को दिल्ली पुलिस के आपत्ति जताने के बाद अब उन्हें हटा लिया गया।