Wednesday, June 25, 2025

पंजाब में वसूली का रैकेट चला रहा था AAP विधायक रमन अरोड़ा, जालंधर नगर निगम से फर्जी नोटिस भिजवाकर देता था धमकी: विजिलेंस ने मारा छापा

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार (23 मई 2025) सुबह जालंधर सेंट्रल से AAP के विधायक रमन अरोड़ा के घर पर भ्रष्टाचार के एक मामले में छापा मारा है, जहाँ से एक प्रिंटर और कैश काउंटिंग मशीन जब्त की गई है।

यह मामला नगर निगम के पूर्व असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) सुखदेव वशिष्ठ से जुड़ा है, जिन्हें पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से निवासियों को फर्जी नोटिस भेजकर धमकाते थे और फिर उन्हें निपटाने के बदले पैसे वसूलते थे।

इस मामले की जानकारी AAP ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पोस्ट पर दी। छापेमारी से 10 दिन पहले ही रमन अरोड़ा की सुरक्षा हटाई गई थी।

एक विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि अरोड़ा का नाम वशिष्ठ से पूछताछ के दौरान सामने आया, जिसे 14 मई को ₹30,000 की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।