मध्य प्रदेश के रतलाम में रतलाम में शिवलिंग पर पैर रखकर रील बनाने वाले आरोपित इमरान उर्फ सुक्खा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएँ भड़काने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सुक्खा आपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश है। उसके खिलाफ रतलाम के माणक चौक, स्टेशन रोड थाने में कई केस दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था।
दरअसल, सुक्खा ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में वह शिवलिंग पर पैर रखे हुए नजर आ रहा था। इस वीडियो पर बुधवार (29 जनवरी 2025) को लोगों की नजर पड़ी तो उनके गुस्सा फैल गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने साइबर टीम की मदद से वीडियो की जाँच की और आखिरकार गुरुवार (30 जनवरी) को इमरान को गिरफ्तार कर लिया।