Sunday, June 22, 2025

रफीक ने छाती पर लिखवाया- I Love Muskan , मुस्कान के अब्बा ग्यासुद्दीन ने मार दी गोली: 3 साल पहले पंचायत ने गाँव से निकाल दिया था, बिहार के गोपालगंज की घटना

बिहार के गोपालगंज में रफीक ने गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू बनवाया। इस पर लड़की के अब्बा ने उस पर गोली चला दी। एक गोली उसके पैर में जा लगी और वो बुरी तरह घायल हो गया। वहीं, रफीक का कहना है कि उसका तीन साल पहले ब्रेकअप हो चुका है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, इंदरव रफीक गाँव निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि उसने सीने पर ‘I LOVE MUSKAN’ लिखवाया है। लड़की के पिता को जैसे ही ये बात पता चली तो वो धमकी देने लगे। बुधवार (28 मई 2025) रात लड़की के अब्बा गयासुद्दीन उर्फ गुल्लु ने उस पर गोलियाँ चलाई।

रफीक ने बताया कि तीन साल पहले गाँव की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। लेकिन उसके पिता इसके विरोध में थे। उन्होंने गाँव में पंचायत बुलाकर रफीक को 2 साल के लिए गाँव से निकाल दिया। रफीक ने बताया कि 31 मई 2025 को सऊदी अरब जाने वाला था, इसीलिए 3 साल बाद माता-पिता से मिलने आया था।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।