Saturday, July 12, 2025

मेरे दोस्तों के साथ कर सेक्स… रफीक ने कैंसर से जूझ रही हिंदू पीड़िता को फँसाया, फिर रेप करके धर्मांतरण का बनाया दबाव: न सुनने पर Video वायरल करने की दी धमकी, अब गिरफ्तार

भोपाल के गाँधीनगर में रफीक नाम के एक व्यक्ति ने राजा बनकर एक कैंसर पीड़ित महिला को लव जिहाद का शिकार बनाया। रफीक ने महिला से दोस्ती की, उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला अपने पति से अलग अपने बेटे के साथ रहती है और उसकी एक किराना दुकान है। रफीक वहाँ ग्राहक के तौर पर आता-जाता था। रफीक ने खुद को राजा बताया और महिला से नज़दीकियाँ बढ़ाईं। बाद में, रफीक ने महिला पर धर्मांतरण का दबाव डालना शुरू कर दिया।

जब महिला ने इसका विरोध किया, तो रफीक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया।

बाद में महिला को पता चला कि राजा का असली नाम रफीक है और वह शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार, रफीक ने महिला से पैसे लेकर एक ऑटो भी खरीदा था। महिला की शिकायत के बाद, पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रफीक को गिरफ्तार कर लिया है।