Thursday, May 22, 2025

पहलगाम अटैक के विरोधी में थी रैली, राकैश टिकैत की उतार दी पगड़ी: वापस जाओ के लगे नारे, कहा था- सिंधु का पानी रोकना गलत, चोर पाकिस्तान में नहीं

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आयोजित रैली में पहुँचे राकेश टिकैत को लोगों ने भगा दिया। उनके शामिल होने पर खूब धक्कामुक्की हुई और टिकैत की पगड़ी तक इस बीच उछाल दी गई। यहाँ पर जनता ने ‘राकेश टिकैत-वापस जाओ’ के नारे लगाए।

यह घटना शुक्रवार (2 मई, 2025) को मुजफ्फरनगर शहर में जन आक्रोश रैली के आयोजन के दौरान हुई। इसका आयोजन पहलगाम हमले के विरोध में किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। रैली के दौरान उनके सिर पर किसी ने झंडा भी मारा। राकेश टिकैत को पुलिस किसी तरह निकाल कर ले गई।

राकेश टिकैत का यह विरोध उनके पहलगाम हमले पर दिए गए विवादित बयान के चलते हुआ। पहलगाम में 26 मौतों के बाद टिकैत ने कहा था कि चोर पाकिस्तान में नहीं बल्कि हमारे बीच है और इस हमले से आखिर किसे फायदा होने वाला है। उन्होंने सिंधु जल समझौता निलंबित करने को भी गाल्ट ठहराया था। इसका लोगों ने कड़ा विरोध किया था।