अयोध्या में गुरुवार (5 जून 2025) को वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान के साथ मंदिर परिसर में राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। राममलला के बाद अब राजा राम भी अयोध्या में विराजमान हो गए हैं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया, फिर राम दरबार की भव्य प्रतिमा से आवरण हटाया गया।
राम दरबार के अलावा मंदिर के सबसे निचले तल पर बने परकोटे के 6 अन्य मंदिरों में भगवान शिव, श्रीगणेश, हनुमान, माँ भगवती, माँ अन्नपूर्णा और भगवान शिव के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। रामदरबार की हर प्रतिमा मकराना के सफेद संगमरमर से बनी हैं।
राम दरबार में भगवान श्रीराम और माता सीता सिंहासन पर विराजमान हैं। वहीं भरत और हनुमान जी श्रीराम के चरणों के पास बैठे हुए हैं।