अयोध्या में गुरुवार (5 जून 2025) को अभिजीत मुहूर्त और स्थिर लग्न में रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद रामलला राजा राम के रूप में दरबार में विराजमान होंगे
हिंदू धर्म में अभिजीत मुहूर्त दिन का सबसे शुभ और पवित्र समय माना जाता है। प्राण प्रतिष्ठा भी इसी पवित्र मुहूर्त में 11:45 बजे से 12:45 बजे के बीच के 17 मिनट के शुभ कालखंड में होगी। इस दौरान मंदिर परिसर के सात अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन के लिए अयोध्या और काशी से 101 वैदिक आचार्यों को आमंत्रित किया गया है। आचार्यों के विधि – विधान आयोजन और मंत्रोच्चार के बाद श्रीराम राजा के रूप में रामदरबार में विराजमान होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम दरबार के निर्माण के लिए संगमरमर के जिन पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, वो करीब 40 साल पुराने हैं। इस पत्थर की खासियत है कि इसे जितना धोया जाएगा या स्नान कराया जाएगा, इसकी चमक उतनी ही बढ़ेगी।