Sunday, April 6, 2025

उत्तराखंड की ड्रग्स एडिक्ट लड़की से किया सेक्स, एक साथ 19 HIV पॉजिटिव निकले: संक्रमितों में कुछ शादीशुदा पुरुष और उनकी पत्नी भी

उत्तराखंड के रामनगर में 19 लोगों के एक साथ HIV संक्रमित होने की बात सामने आई है। HIV का शिकार बनने वालों में कुछ विवाहित जबकि कुछ अविवाहित पुरुष हैं। कुछ विवाहित लोगों की पत्नियाँ भी HIV का शिकार हुई हैं। सभी के HIV का स्रोत एक नाबालिग लड़की मानी जा रही है।

डॉक्टरों से HIV संक्रमित पुरुषों ने बताया है कि उन्होंने रामनगर की ही एक नाबालिग के साथ असुरक्षित सेक्स किया। इसके बाद उन सभी को यह बीमारी हुई। संक्रमित लोगों ने बताया है कि यह नाबालिग को ड्रग्स खरीदने के पैसे देते थे उसके बदले उससे संबंध बनाते थे। यह आँकड़ा आगे बढ़ने की आशंका है।

नैनीताल जिले के सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया है कि बीते 4 सालों में इलाके में 75 HIV के मामले सामने आए हैं। हालाँकि, 7 महीनों में 19 संक्रमित लोगों का सामने आना चिंताजनक है और स्वास्थ्य विभाग जागरूकता फैलाने और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या कोई और व्यक्ति उस नाबालिग के संपर्क में आया है।