‘पेरेंट से सेक्स’ का बयान देकर कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया फिलहाल गायब है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार (14 फरवरी) को उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका घर और फोन बंद बंद मिला। उसके वकील अभिनव चंद्रचूड़ से भी संपर्क नहीं हो पाया। मुंबई पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए खार थाने में उपस्थित होने के लिए कहा था। हालाँकि, वह गायब थाने नहीं आया।
इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर कहा कि उसके खिलाफ महाराष्ट्र और असम सहित कई जगह FIR दर्ज की गई है। उसने कोर्ट से राहत की माँग की है, जिस पर जल्दी ही सुनवाई होगी। अपनी याचिका में उसने कहा कि उस विवादित शो के वीडियो को उसने हटा दिया। उसे जीभ काटने और मारने की धमकी मिल रही है। इससे उसे डर और जीवन का खतरा पैदा हो गया है।
अपनी याचिका में इलाहाबादिया ने अपने खिलाफ दर्ज कई एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि ये संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उनके मौलिक अधिकार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उसने कोर्ट से FIR रद्द करने की माँग की। बता देें कि ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ शो में इलाहाबादिया और अपूर्वा माखीजा ने अश्लील टिप्पणी की थी।
अश्लील कमेंट करने के मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा, जसप्रीत सिंह, आशीष चंचलानी और शो के निर्माता तुषार पुजारी व सौरभ बोथरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी ने मुंबई पुलिस के पास जाकर अपना बयान दर्ज करा दिया है। वहीं, असम में भी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।