यूट्यूब पर फेमस पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया गोवा के समुद्र में डूबते-डूबते बचे। यहाँ वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किनारे पर तैर रहे थे। इसी दौरान एक बड़ी लहर में दोनों फंस गए और डूबने लगे। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई तो एक शख्स ने उन्हें बचाया। रणवीर ने यह पूरी घटना अपने इंस्टाग्राम पर बयान की है।
रणवीर ने बताया कि यह घटना क्रिसमस के एक दिन पहले शाम को हुई। उन्होंने बताया कि समुद्र में तैरना वह बचपन से जानते हैं लेकिन एक तेज लहर के कारण वह गर्लफ्रेंड के साथ फंस गए। उन्होंने बताया कि 5-10 मिनट तक प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हुए।
उन्होंने बताया कि वह बीच में पानी पी भी और डूबने लगे। रणवीर को पास में ही मौजूद एक IPS और उनकी IRS पत्नी ने बचाया। उन्होंने उनका धन्यवाद दिया है। उन्होंने इस घटना के बाद भगवान का धन्यवाद दिया है।