Wednesday, June 18, 2025

RBI ने घटाया रेपो रेट, कम होगी घर की EMI-लोन पर ब्याज: FD करने वालों को नुकसान

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इस साल तीसरी बार रेपो रेट घटा दिया है। इस बार 0.50% (50 बेसिस पॉइंट) कम किया गया है, जिसके बाद रेपो रेट अब 5.5% हो गया है। कर्ज लेने वालों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब बैंकों से लोन लेना सस्ता हो जाएगा। FD में पैसा लगाने वालों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि उन्हें अब कम ब्याज मिलेगा।

फरवरी और अप्रैल 2025 में भी RBI ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की थी। जानकारी के अनुसार, फरवरी 2025 से अब तक FD की ब्याज दरें 0.30% से 0.70% तक कम हो चुकी हैं।

रेपो रेट के साथ-साथ, RBI ने कैश रिज़र्व रेशियो (CRR) को भी 1% कम किया है। इसके अलावा, RBI ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए अब ‘न्यूट्रल’ रुख अपनाया है। SBI की रिपोर्ट यह भी बताती है कि बैंकों ने बचत खातों पर भी ब्याज दरें घटाकर कम से कम 2.70% कर दी हैं।